फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरी पेयजल योजना से कई गांवों की प्यास बुझेगी

Sun, 29 May 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
नहर परियोजना से बुझेगी प्यास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने अपने पैतृक निवास राठीवास में रविवार को लोगों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के निर्देश जारी किए। राठीवास, राजावास, मांडोला, नांगल सिरोही, दुलोठ अहीन आदि गांवों के लोगों द्वारा नहरी पानी उपलब्ध करवाने की मांग पर प्रो. शर्मा ने कहा कि लोगों को पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी उपलब्ध करवाने और किसानों को खुशहाल बनाने के लिए जेएलएन नहर सिहमा से दुलोठ अहीर तक और निम्बेहड़ा से नांगलमाला तक दो नई नहरों का निर्माण किया जाएगा। इससे करीब तीन दर्जन गांवों को पर्याप्त मात्रा में नहरी पानी की आपूर्ति होने लगेगी। इस मौके पर सुधीर दिवान, राजेंद्र शर्मा, जिला प्रमुख राजेश देवी के पति पप्पल यादव, जिला पार्षद गौतम बुडीन, भूप सिंह सिवाच, नगर पार्षदों में रमेश बोहरा, देवेंद्र सैनी, डॉ. तरुण यादव, अमित मिश्रा, डॉ. कृष्ण शर्मा भिंडी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्रो. शर्मा ने कहा कि मोदी देश के 69 साल के इतिहास में ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल में 36 देशों की यात्राएं कर व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाकर विश्व में एक शक्तिशाली हिंदुस्तान की पहचान दी है। उन्होंने कहा कि मोदी द्वारा शुरू की गई जन-धन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, स्वच्छता अभियान, जीवन ज्योति बीमा योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, विधायक गोद गांव योजना, फसल बीमा योजना, पशु धन बीमा योजना, कृषि एवं किसान बीमा योजना, गरीबों का सशक्तिकरण योजना, सबका साथ-सबका विकास योजना जैसी दो दर्जन से अधिक योजनाओं और नीतियों को लागू कर देशवासियों को मजबूती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें