फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच से शुरू होगी दाखिले की दौड़

Sun, 29 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक ने यूजी और पीजी प्रथम वर्ष कक्षाओं में प्रवेश के लिए अपना शेड्यूल जारी कर दिया है। इससे संबंधित कॉलेजों में कक्षा बीए, बीकॉम और बीएससी रेगुलर में प्रवेश के लिए आनलाइन फार्म 5 जून से भरे जाएंगे। प्रवेश प्रक्रिया 5 जून से प्रारंभ होगी जो 30 जून तक चलेगी।महेंद्रगढ़ में 11 राजकीय कॉलेज में बीए की 5410, बीकॉम 1236, बीएससी नॉन मेडिकल, 1496, मेडिकल 448 और बीसीए में 140 सीटें है। इसके अलावा कुछ निजी कॉलेज हैं जिनमें सूरज डिग्री कॉलेज, आरपीएस डिग्री कॉलेज, राव जयराम डिग्री कॉलेज हैं। लेकिन सीटों को पता नहीं चल पाया है। फार्म भरने के बाद फार्म की हार्ड कॉपी सहित अपने सभी दस्तावेज की फोटो कॉपी कॉलेज में संबंधित नोडल अधिकारी के पास जमा 30 जून तक जमा करवाने होंगे। इसके बाद 4 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। कक्षा बारहवीं में रिअपीयर विद्यार्थी कॉलेज में प्रवेश नहीं ले सकेंगे। रिअपीयर तोड़ने के बाद ही प्रवेश ले पाएंगे। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने यूूजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए पिछली साल आनलाइन प्रक्रिया शुरू की थी।  
विज्ञापन


प्रथम मेरिट सूची होगी 4 को जारी
बीए, बीकॉम, बीएससी प्रथम वर्ष के लिए फॉर्म 30 जून तक भरे जाएंगे। 1 जुलाई को सायं 4 बजे तक आप हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा करवा सकेंगे। 4 जुलाई को फार्मों की छटनी होगी और 5 जुलाई को प्रथम मेरिट सूची जारी होगी। मेरिट सूची जारी होने के बाद विद्यार्थियों को काउंसलिंग करवानी होगी। इसके दौरान 10वीं, 12वीं, चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र ओरिजनल व फोटो कॉपी दोनों ही कॉलेज में संबंधित नोडल अधिकारी को दिखाने होंगे। उसके बाद कॉलेज की ओर से फीस का चालान जारी किया जाएगा जिससे आपको बैंक में जमा करवाना होगा। चालान की कॉपी भी कॉलेज में जमा करवानी होगी। पीजी कक्षाओं के लिए कॉलेज में हार्ड कॉपी और दस्तावेज 15 जुलाई को शाम 4 बजे तक जमा करवा सकेंगे और 16 जुलाई को फार्म की छटनी होगी उसके बाद 18 को प्रथम मेरिट सूची जारी होगी।

यूजी की मेरिट सूची
प्रथम मेरिट सूची          4 जुलाई
दूसरी मेरिट सूची         9 जुलाई
तीसरी मेरिट सूची        13 जुलाई

पीजी की मेरिट सूची
प्रथम मेरिट सूची        18 जुलाई
दूसरी मेरिट सूची        20 जुलाई
तीसरी मेरिट सूची       22 जुलाई

एडमिशन होगा रद्द
फार्म जमा करवाने के बाद अगर विद्यार्थी समय पर फीस या दस्तावेज जमा नहीं करवाएंगे तो उनका एडमिशन रद्द कर दिया जाएगा। उसके बाद उसका एडमिशन कॉलेज में नहीं हो पाएगा। इसलिए विद्यार्थी को समय रहते हुए अपनी फीस और दस्तावेज कॉलेज में जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन

पटियाला बैंक में जमा होगी फी:

बीए, बीएससी, बीकॉम तथा पीजी कक्षाओं की फीस दो तरीके से आप जमा करवा सकते हैं। एक चालान के माध्यम से और दूसरा नेटबैंकिंग से। चालान के माध्यम से स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में फीस जमा करवानी होगी और उसकी रसीद कॉलेज में जमा करवानी होगी। इसी प्रकार नेटबैंकिंग से फीस जमा करवाकर उसके मैसेज की फोटो कॉपी कॉलेज में जमा करवानी होगी।

खाली सीट रहने पर होगा एडमिशन
बता दें कि कॉलेजों में दूसरी मेरिट सूची तभी जारी होगी जब काउंसलिंग के बाद सीटें खाली रह जाएंगी। इसी प्रकार तीसरी मेरिट सूची सीटें खाली रहने पर ही जारी होगी। तीनों मेरिट सूची जारी होने के बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं तो 16 से 21 जुलाई तक मेरिट के आधार पर 50 रुपये लेट फीस के साथ प्रवेश दिया जाएगा।  

कालेज में होगी हेल्प डेस्क
विद्यार्थियों को फार्म भरने के दौरान किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए कालेजों में हैल्प डेस्क बनाई जांएगी। विद्यार्थी अपना फॉर्म कॉलेज में आकर आनलाइन भरवा सकते  हैं और बाहर साइबर कैफे से भी भरवा सकते हैं। साइबर कैफे पर शुल्क देना होगा जबकि कॉलेज में नि:शुल्क भरा जाएगा।

सेशन में दो नए कॉलेज हो सकते हैं शुरू
बता दें कि इस सेशन से निजामपुर और कनीना में महिला कॉलेज शुरू हो सकते हैं। इनकी कागजी कार्रवाई अंतिम चरणों में है। कॉलेज में कौन-कौन से संकाय शुरू किए जाएंगे और कितनी सीटें होंगी इसका पता अभी नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें