नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय की तीनों इकाइयों द्वारा बुद्धों माता मंदिर में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठे दिन मंगलवार को योगाभ्यास के साथ शिविर का शुभारंभ हुआ।
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में मंगलवार को बतौर मुख्य अतिथि एडीसी डॉ. आनंद शर्मा ने शिरकत की। एडीसी डॉ. आनंद शर्मा का कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममता शर्मा, डॉ. साधना यादव व डॉ. सुमन यादव ने स्वागत किया। एडीसी आनंद शर्मा ने कहा कि सभी को जीवन में मूल्यों को संजोए रखना चाहिए। इनका अनुसरण करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। सायंकालीन सत्र में चिकित्सक अंजू रानी व चिकित्सक ऐश्वर्या स्वयं सेविकाओं के बीच पहुंची। डॉ. ऐश्वर्या ने स्वयं सेविकाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी। वही डॉ. अंजू रानी ने चरित्र निर्माण पर जोर दिया। कहा कि हमेशा बेहतर की ओर देखें।