फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी को फोन लगाया तो भड़के पुलिस वाले

Fri, 25 Mar 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
अस्पताल में हंगामा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बृहस्पतिवार दोपहर को लड़ाई झगड़े के मामले में आए दो पक्ष आपस में भिड़ गए। कहासुनी ज्यादा बढ़ गई तो तो अस्पताल स्टाफ ने 100 नंबर पर फोन कर दिया, मगर 45 मिनट तक कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। बाद में स्टाफ ने एसपी निवास पर फोन कर इसकी सूचना की। इसके बाद पुलिसकर्मी पहुंचे। वे लड़ाई झगड़ा शांत कराने के बजाए खुद ही अस्पताल स्टाफ पर भड़कने लगे। अस्पताल स्टाफ का आरोप है कि एक पुलिस कर्मी ने नर्स के  साथ बदतमीजी भी की और एक कर्मचारी को धमकाया। फाग के दिन दोपहर को करीब 12 बजे अस्पताल में लड़ाई झगड़े के एक केस में भर्ती होने के लिए मोहल्ला बड़ा बाग के दो गुट आए। ये गुट जब अस्पताल में आए तो वहां आपातकालीन वार्ड में झगड़ा करने लगे। वहां पर जब झगड़ा बढ़ गया तो इसकी सूचना स्टाफ ने 100 पुलिस को दी। मगर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन


करीब 45 मिनट तक पुलिस के न आने पर अस्पताल कर्मियों व चिकित्सकों ने इसकी सूचना एसपी निवास पर दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपना गुस्सा लड़ाई  झगड़ा करने वालों की बजाए स्टाफ पर ही निकाल दिया। जब इसके लिए स्टाफ नर्स बीच बचाव में आई तो एक पुलिस कर्मी ने नर्स के साथ ही बदतमीजी कर दी। जिस पर अन्य स्टाफ बोला तो वहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने सबको हवालात में डाल देने और शराब पीने के केस में फंसा देने की धमकी दी। बताया जाता है कि पुलिस  कर्मियों ने एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की गर्दन पकड़कर जिप्सी में भी डालना चाहा। बाद में पुलिस कर्मियों ने वहां महिला पुलिसकर्मी भी बुला लिए।महिला पुलिसकर्मियों ने भी अपने ही साथियों का साथ दिया। जिससे अस्पताल में करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में चिकित्सकों ने बीच में पड़कर मामले को शांत कराया। इस दौरान एक पुलिस कर्मी चिकित्सक पर भी भड़क गया। वहीं इसकी उपायुक्त के नाम एक शिकायत स्टाफ नर्स ने अस्पताल चौकी में भी दी है। वहीं इससे पूर्व हुए घटनाक्रम में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। जिनमें पांच को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें