फोटो 14मृतक जय सिंह की फाइल फोटो।
नारनौल। शहर के मोहल्ला जमालपुर निवासी कारोबारी जय सिंह (52) वीरवार शाम छत से गिर गए। हादसे के बाद परिजन उन्हें तत्काल नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार वीरवार शाम जय सिंह छत पर बने टॉयलेट में गए थे। टॉयलेट से बाहर निकलते समय उन्होंने सहारे के लिए छज्जे पर लगी ग्रिल पकड़ी लेकिन ग्रिल अचानक टूट गई। संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
जय सिंह पहले जय चिकन पैलेस के नाम से चिकन कारोबार चलाते थे। बाद में उन्होंने होटल व्यवसाय शुरू कर दिया था। उनकी निजामपुर रोड पर कई दुकानें हैं और वह शांति अस्पताल के समीप अपने परिवार के साथ रहते थे। वहीं एक साल पहले उनके बेटे की मौत हो गई थी।