फोटो संख्या:69- भीषण गर्मी के चलते मसानी चौक मार्ग सुनसान अवस्था में--संवाद
महेंद्रगढ़। एक सप्ताह से लगातार बढ़ रही गर्मी का असर शहर के व्यापार पर भी पड़ने लगा है। शहर के सबसे व्यस्त बाजार शॉपिंग कॉप्लेक्स, सिनेमा रोड, सब्जी मंडी रोड, आईटीआई रोड पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहता है।
व्यापारियों का कहना है कि इस भीषण गर्मी के चलते दुकानों पर ग्राहकी आधी ही रह गई है। व्यापारी दोपहर में ग्राहकों के इंतजार में बैठे रहते हैं। झुलसाने वाली गर्मी में लोग भी सुबह-शाम ही घरों से निकल रहे हैं।
विनोद कपूर का कहना है कि परशुराम चौक पर जनरल स्टोर की दुकान है। भीषण गर्मी के चलते सुबह व शाम को ही लोग सामान लेने के लिए आते हैं। गर्मी के कारण ग्राहकी आधी ही रह गई है। दोपहर के समय ग्राहकों का इंतजार करना पड़ता है।
दुकानदार विक्रम शर्मा का कहना है कि गर्मी के कारण कपड़ा व्यापार काफी हद तक प्रभावित हो रहा है। लोग नए कपड़े खरीदने में रचि नहीं दिखा रहे हैं। इस समय बाजार में परने, तौलिया, सूती कपड़ा, रुमाल की ही मांग है। अब कोई विवाह-शादी का सीजन भी नहीं है, एक तो पहले से व्यापार मंदा था, अब गर्मी ने और अधिक प्रभावित कर दिया है।
दुकानदार ललित का कहना है कि गोशाला रोड पर रंग पेट की दुकान है। सुबह से दुकान खोल कर बैठे रहते हैं, लेकिन कुछ ग्राहकों ही आते हैं।वहीं कर्मचारी भी गर्मी के मौसम में काम करने से बचते हैं। सुबह 8 से शाम तक भीषण गर्मी के कारण ग्राहक नहीं पहुंच रहे है। गर्मी के मौसम में यह कारोबार पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है।
दुकानदार नरेंद्र सैन एक सप्ताह पहले जहां दुकान पर प्रतिदिन 20 से अधिक लोग पंक्चर बनवाने, हवा भरवाने वाले आते थे। लेकिन भीषण गर्मी के चलते लोग भी घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। सड़कों पर दोपहर के समय वाहन गायब रहते हैं।
-