फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से तीन गांवों के लिए बसें शुरू

विज्ञापन
फोटो संख्या:66- बस स्टैंड महेंद्रगढ़ पर खड़ी रोडवेज बस---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रोडवेज विभाग की ओर से महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से तीन गांवों के लिए अलग-अलग बसें शुरू हुई हैं। इनमें से महेंद्रगढ़ से सोहला, महेंद्रगढ़ से सेहलंग व महेंद्रगढ़ से सेहलंग वाया झूक, अगिहार रूट पर बस सेवा शुरू होने से आमजन को फायदा होगा। इन ग्रामीण रूटों पर लंबे समय से बसों के संचालन की मांग उठाई जा रही थी।
विज्ञापन

अब महेंद्रगढ़ से दिल्ली जाने वाली बस गांव सेहलंग गांव में रात्रि ठहराव करेगी व सुबह 5 बजे सेहलंग से महेंद्रगढ़ के लिए वाया सेहलंग, बवाना, मालड़ा, लावन, माजरा कलां होते हुए महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचेगी व सुबह 5:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।
वहीं दिल्ली सुबह 9 बजे पहुंचेगी, 9:05 बजे दिल्ली से वापसी में रवाना होगी जो दोपहर 2 बजे नारनौल पहुंचेती व 2:25 बजे महेंद्रगढ़ के लिए रवाना होगी। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से 3:35 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से बस रवाना होकर वाया झूक, अगिहार, खेड़ी-तलवाना होकर सेहलंग में रात्री ठहराव करेगी। यह बस सेवा छह से अधिक गांवों की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

दूसरी बस सेवा महेंद्रगढ़ से सेहलंग शुरू की गई है। यह बस सेवा महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे सेहलंग के लिए रवाना होगी, जो वाया माजरा कलां, लावन, मालड़ा, बवाना होते हुए सेहलंग में दोपहर एक बजे पहुंचेगी। वापसी में यह बस 1:20 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड के लिए रवाना होगी। इसी रूट से होते हुए 1:50 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचेगी। इस बस सेवा के शुरू होने से महेंद्रगढ़ से सेहलंग तक दस से अधिक गांवों की आबादी को लाभ मिलेगा।
वहीं तीसरी बस सेवा महेंद्रगढ़ से राजस्थान की सीमा से सटे गांव सोहला के लिए शुरू की गई है। यह बस सेवा प्रतिदिन महेंद्रगढ़ से दोपहर 2:40 बजे रवाना होगी जो वाया खातोद, पहाड़वास, निंभेहड़ा, बुडीन, बलायचा होते हुए 3:10 बजे सोहला पहुंचेगी। वहीं यह बस वापसी में 3:20 बजे महेंद्रगढ़ के लिए रवाना होगी। 3:50 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचेगी। इस बस सेवा का सात से अधिक गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
-
वर्जन:
विभाग की ओर से महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से दो नई बस शुरू की गई एक बस सेवा का रात्री ठहराव सेहलंग में किया गया है। इसका रूट भी बदला गया है। यह बसें ग्रामीणों की मांग के अनुसार चलाई गई है। -हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें