फोटो नंबर- 18नारनौल बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बस। संवाद
नारनौल। नारनौल डिपो से कोरियावास स्थित मेडिकल कॉलेज तक बसों का संचालन शुरू किया गया है। इस बस के चलने से कोरियावास, रामबास और हसनपुर के ग्रामीणों को काफी लाभ मिलेगा।
जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक हर एक घंटे के अंतराल पर बस का संचालन किया जा रहा है। इस रूट पर एक बस लगाई गई है जो दिन-भर में कुल 8 फेरे लगाती है। इसमें से 3 बार बस गांव हसनपुर तक और 5 बार बस मेडिकल कॉलेज तक सफर तय करती है। गांव कोरियावास, रामबास और हसनपुर तक सुबह 9 बजे, दोपहर 1 बजकर 50 मिनट और शाम 3 बजे बस का संचालन किया जाता है।
जिससे ग्रामीणों को भी परिवहन की बेहतर सुविधा मिली है। गौरतलब है कि पहले कोरियावास रूट पर एक भी बस का संचालन नहीं किया जाता था, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
वर्जन :
मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए दिनभर बस का संचालन किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों की मांग पर गांव हसनपुर तक भी बस का संचालन शुरू किया गया है। -सतीश कुमार ,सीआई, नारनौल डिपो