फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव कुलताजपुर व ढोसी धाम के लिए नहीं हो रहा बसों का संचालन

विज्ञापन
फोटो 15विक्रम यादव
विज्ञापन
नारनौल। गांव कुलताजपुर रूट पर इस समय कोई रोडवेज बस संचालित नहीं है। इसी मार्ग पर प्रमुख तीर्थ स्थल ढोसी धाम भी स्थित है, लेकिन बस सेवा न होने से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार लोग रोजगार, खरीदारी और अन्य कार्यों के लिए नारनौल व आसपास के स्थानों पर आवागमन करते हैं। छात्र भी रोजाना नारनौल पढ़ाई के लिए जाते हैं, लेकिन बस न होने से उन्हें अधिक किराया देकर ऑटो से सफर करना पड़ता है। ऑटो सेवा भी शाम 5 बजे तक ही उपलब्ध रहती है, जिससे बाद में लोगों को लिफ्ट लेकर यात्रा करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने सुबह और शाम बस चलाने की मांग की है।


गांव कुलताजपुर के लिए बस के संचालन की मांग डिपो अधिकारियों के समक्ष रखेंगे। हमारी लंबे समय से मांग है कि सुबह 8 बजे व शाम 6 बजे बस का संचालन किया जाए।
विज्ञापन


विक्रम यादव, सरपंच, गांव- कुलताजपुर


बस का संचालन नहीं होने से सफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कुलताजपुर रूट पर आवागमन करने वाले अधिकतर लोग निजी वाहनों से लिफ्ट लेकर सफर करते हैं।
विज्ञापन

पवन सोनी, गांव- कुलताजपुर


वर्जन :

गांव कुलताजपुर व ढोसी धाम के लिए बस के संचालन की योजना बनाई जा रही है। संभावना है कि जल्द ही बस का संचालन शुरू किया जाएगा।
सतीश कुमार, सीआई, नारनौल डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें