नांगल चौधरी। केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर में एसडीएम उदय सिंह की अध्यक्षता में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शिविर के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सरकार की जनहितैषी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अशोक कुमार, नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।