फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर मारपीट, तीन घायल

Sat, 12 Dec 2015 10:13 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
लाठी-डंडों से लैस लोगों ने शनिवार को बस स्टैंड पर उत्पात मचाया। हथियारबंद लोगों ने तीन युवकों को इतना पीटा कि उन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। पुलिस ने मौके से एक बाइक और एक बाइक की आरसी कब्जे में ली है। शनिवार को 3:15 बजे दो गाड़ियों और 5 बाइकों पर फिल्मी स्टाइल में 25-30 लोग बस स्टैंड पर पहुंचे। ये लोग बमुश्किल पांच मिनट यहां रुके और उन्होंने यहां जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन


हथियारबंद युवकों के सामने जो आया, उसे ही निशाना बनाया और तीन को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। अस्पताल में भर्ती पाली निवासी रवि, बंटी और खुडाना निवासी संदीप शामिल हैं।बस स्टैंड पर युवकों के उत्पात मचाने की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी बाइक पर सवार होकर आए कुछ युवकों ने जमकर हल्ला किया था। उस दौरान युवकों की एक बाइक मौके पर ही रह गई थी।

उसी की मदद से युवकों तक पुलिस पहुंची थी। वहीं इस बार भी एक बाइक और एक अन्य बाइक की आरसी मौके से पुलिस ने कब्जे में ली है। बस अड्डा इंचार्ज रामसिंह यादव ने कहा कि सोमवार को एसपी मिलकर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बात करेंगे। बस स्टैंड पर दो पुलिस पोस्ट या दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगवाने की डिमांड की जाएगी। बस स्टैंड पर आए दिन ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। अगर वे बीच में जाते हैं तो उन्हें भी चोट लग जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें