फोटो नंबर- 18बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक ओमप्रकाश यादव। संवाद
नारनौल। नारनौल डिपो से सालासर धाम के लिए शुक्रवार को बस का संचालन शुरू किया गया। विधायक ओमप्रकाश यादव ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस दौरान बस से सफर करने वाले यात्रियों को लड्डू भी बांटे गए।
विधायक ओमप्रकाश यादव ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए सालासर धाम के लिए बस का संचालन शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि सालासर धाम के लिए बस का संचालन प्रतिदिन किया जाएगा।
इस अवसर पर सीआई सतीश, सीआई ब्रह्म प्रकाश, संदीप, अनिल भीलवाड़ा, प्रीतम बागड़ी , हरिकिशन,ओमपाल , ऋषिराज , युजवेंद्र क्लर्क, जितेंद्र स्याना, अंकित खासपुर सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
दोपहर 2:40 बजे सालासर के लिए रवाना होगी बस
सालासर धाम के लिए नारनौल डिपो से वाया दिल्ली बस का संचालन किया जा रहा है। नारनौल डिपो से सुबह 6:10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। सुबह 10:30 बजे दिल्ली से वापस नारनौल के लिए रवाना होगी और दोपहर करीब 2:40 बजे नारनौल से सालासर के लिए रवाना होगी। सालासर से नारनौल के लिए रोज सुबह 6 बजे बस का संचालन किया जाएगा।
वर्जन :
आगरा, हरिद्वार, मथुरा व वृंदावन के लिए परमिट प्रक्रिया पर कार्य किया जा रहा है। परमिट मिलने के बाद इन रूटों पर भी बस का संचालन शुरू किया जाएगा।
-देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो।