फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खाटू धाम के लिए बस सेवा का संचालन शुरू

Tue, 24 Feb 2026 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 16बस सेवा के तहत बनाए गए काउंटर से टिकट प्राप्त करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। खाटू मेले के लिए मंगलवार से विशेष बस सेवा शुरू कर दी गई। नारनौल डिपो परिसर में सुबह 9:15 बजे नारियल फोड़कर व प्रसाद बांट कर बस सेवा का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

पहले दिन शाम 5 बजे तक खाटू धाम के लिए कुल 10 बसों का संचालन किया गया। इसमें करीब 400 श्रद्धालु खाटू धाम के लिए रवाना हुए। बस का संचालन 28 फरवरी तक किया जाएगा और 27 फरवरी को खाटू श्याम का मेला है।
ऐसे में आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक बढ़ने की संभावना है। गत वर्ष भी खाटू मेले के दौरान बस सेवा शुरू की गई थी और करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने सफर किया था।
विज्ञापन

बस सेवा के शुभारंभ अवसर पर मुख्य निरीक्षक सतीश कुमार व ब्रह्म प्रकाश, कार्य निरीक्षक करतार सिंह , बस स्टैंड इंचार्ज प्रीतम बागड़ी, ओमपाल,दीवान सिंह, सुरेंद्र वकील, कुलदीप भूपेंद्र, दिनेश, श्याम सुंदर, मनोज और अरुण सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

बस सेवा के तहत नारनौल डिपो से बस रवाना होकर जोरासी, बसीरपुर, कारोली, तलोट, निजामपुर, बसई, मेहाड़ा, नीम का थाना, खंडेला मोड, खंडेला, पलसाना होते हुए खाटू धाम पहुंचेगी।
वहीं खाटू धाम से वापस नारनौल के लिए भी बस यात्री भार के अनुसार की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खाटू धाम में भी नारनौल डिपो द्वारा टिकट काउंटर बनाया गया है।
-
गत वर्ष ट्रेन से सफर करके खाटू श्याम मेले में गए थे लेकिन ट्रेन में भीड़ अधिक होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा था। नारनौल से सीधी बस संचालित होने का पता चला तो अंबाला से नारनौल आए और अब बस से खाटू श्याम मेले में जाएंगे। अनुराधा, निवासी- अंबाला।
-
क्षेत्र में ट्रेन सीमित मात्रा में संचालित है और केवल बस आवागमन का प्रमुख साधन है। डिपो प्रशासन द्वारा बस सेवा शुरू किया जाना एक अच्छी पहल है जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी। -केशव, निवासी- फ्रेंडस कॉलोनी, महेंद्रगढ़।

वर्जन :
खाटू धाम के लिए 24 से 28 फरवरी तक पांच दिनों तक बस का संचालन किया जाएगा। उम्मीद है बस सेवा से लोगों को खाटू श्याम मेले में जाने की सुविधा मिलेगी।-देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें