फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण रूट पर सुबह-शाम को ही बस सेवा, दिनभर निजी वाहनों का सहारा

विज्ञापन
फोटो संख्या:65- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बसें--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। ग्रामीण रूटों पर बसों के अभाव के कारण विद्यार्थियों व ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न ग्रामीण रूट पर रोडवेज बसों के अभाव के कारण लोग निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीण रूटों पर सुबह व शाम को ही बस सेवा होने से लोग निजी वाहनों को सहारा लेने को मजबूर हैं। निजी वाहन चालक भी मनमर्जी का किराया वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र से शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों व आमजन को शहर में आवागम करने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह-शाम ही बस सेवा होने से विद्यार्थियों व लोगों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। ज्यादा महिलाओं व युवतियों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण रूट पर बसों की संख्या घट रही है, जिसके कारण आमजन व विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदारों ने ग्रामीण क्षेत्रों में बंद हुई अनेक बस सेवाओं को पुन: शुरू करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

इन रूट पर यात्री परेशान
महेंद्रगढ़ से सेहलंग, सीगड़ी से झूक, अगिहार-सेहलंग, महेंद्रगढ़ से सतनाली ग्रामीण रूट पर बसों का अभाव होने के कारण इन रूट से आने वाले विद्यार्थियों व महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है। इन रूटों से रोज 100 से 200 लोग अपने निजी कार्य के लिए शहर में आते हैं। इसके अलावा छात्र-छात्राएं भी महाविद्यालय, आईटीआई व अन्य निजी संस्थानाें में पढ़ाई करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन


वर्जन
ग्रामीण रूटों पर बसों का नियमित रूप से संचालन हो रहा है, उनमें कुछ परिवर्तन करके आसपास के गांवों को कवर किया जाएगा। रोडवेज महाप्रबंधक नारनौल के आदेशानुसार सभी ग्रामीण रूटों को कवर किया जाएगा। किसी भी यात्री को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

-हवा सिंह, इंचार्ज, बस स्टैंड महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें