महेंद्रगढ़। राज्य परिवहन की तरफ से महेंद्रगढ़ से सोहला रूट पर दोपहर की बस सेवा बंद कर दी गई है। बस सेवा बंद होने से छात्राओं व आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन यह बस सेवा खातोद, पहाड़वास निंबेहड़ा, बलायचा, बुडीन, बोहरा की ढाणी व सोहला तक के लिए थी।
विज्ञापन
बस बंद होने से छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ रही। मंगलवार को छात्राएं बस सेवा शुरू कराने की मांग को लेकर अड्डा इंचार्ज से मिलीं और पुन बस सेवा शुरू करने की मांग की।