फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल से कुलताजपुर के लिए बस सेवा शुरू, ग्रामीणों को मिली राहत

विज्ञापन
फोटो नंबर- 2117 जून के अंक में प्रका​शित समाचार।
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल डिपो से गांव कुलताजपुर के लिए बस सेवा शुरू हो गई है। इससे कुलताजपुर के ग्रामीणों और ढोसी धाम जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। ग्रामीण लंबे समय से इस बस सेवा की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

यह नारनौल बस स्टैंड से सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर चलती है। यह नारनौल से गांव गहली, मकसुसपुर और थाना होते हुए कुलताजपुर पहुंचती है। कुलताजपुर से यह सीधे नारनौल के लिए रवाना होती है। बस सेवा न होने के कारण ग्रामीण पहले ऑटो या निजी वाहनों से लिफ्ट लेकर सफर करते थे। इस कारण 15 मिनट का रास्ता एक घंटे में तय होता था।
ग्रामीणों की मांग को अमर उजाला ने 17 जून के अंक में प्रमुखता से उठाया था। अखबार ने इस मुद्दे को लगातार उजागर किया था। अब बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो गया है।
विज्ञापन

-
वर्जन :
ग्रामीणों की मांग पर कुलताजपुर व अन्य गांवों में बसों का संचालन शुरू किया गया है। वहीं कुछ अन्य रूट पर भी बसों के संचालन की योजना बनाई जा रही है। -देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें