फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: ट्रक की टक्कर से 26 वर्षीय युवक की मौत, छह महीने पहले ही हुई थी शादी

Mon, 13 Jul 2026 12:15 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़

सार

युवक फॉरेस्ट विभाग में कार्यरत था और उसकी ड्यूटी भोजावास में आयोजित एसडीएम के जनसमस्या समाधान शिविर में लगाई गई थी। वह सुबह अपने घर से मोटरसाइकिल पर ड्यूटी के लिए निकला था।
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर जमा हुई भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ के कनीना उपमंडल के गांव पाथेड़ा निवासी 26 वर्षीय हरिओम की सोमवार को सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उन्हानी स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने फॉरेस्ट क्षेत्र में उस समय हुआ, जब वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन



जनसमस्या समाधान शिविर में ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिओम फॉरेस्ट विभाग में कार्यरत था और उसकी ड्यूटी भोजावास में आयोजित एसडीएम के जनसमस्या समाधान शिविर में लगाई गई थी। वह सुबह अपने घर से बाइक पर ड्यूटी के लिए निकला था। जैसे ही वह उन्हानी एचपी पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही कनीना फॉरेस्ट विभाग के सब इंस्पेक्टर और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें