फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल जाने के लिए ढाई घंटे तक बस नहीं मिलने पर सवारियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिनों के लॉकडाउन के कारण बसों में भी रोडवेज ने कटौती की हुई है। कई बसें रद भी कर दी गई हैं। सवारियों की संख्या में कोई कमी नहीं दिखाई दे रही। रविवार को भी नारनौल के लिए सवारियां होने के बावजूद ढाई बजे बाद शाम को सवा पांच बजे तक कोई बस नहीं चली। जिससे परेशान यात्रियों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रोजाना महेंद्रगढ़ से नारनौल के लिए 3 बजे, 4 बजे और 5 बजे बस है। एक बस पंचकूला से नारनौल जाती हैैै, जो 4 बजे महेंद्रगढ़ से चलती है। मगर 2 दिनों से यह बस नहीं आ रही है। माना जा रहा है कि शनिवार और रविवार को नए लॉकडाउन की वजह से सवारियां कम होने के कारण यह बस नहीं आई। नारनौल से साढ़े तीन बजे चलकर महेंद्रगढ़ आने वाली बस भी नारनौल से नहीं भेजी गई। यह बस करीब 5 बजे नारनौल के लिए वापस जाती है। रविवार को वह भी नहीं आई। दादरी से आने वाली बस भी लेट हो गयी। जिसके कारण 3 घंटे में नारनौल की 70 से अधिक सवारी एकत्र हो गई। सवा 5 बजे तक बस नहीं आने के कारण सवारियों का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने अड्डा इंचार्ज के सामने हंगामा कर दिया। अड्डा इंचार्ज अवकाश पर होने के कारण उनका कार्यभार देख रहे कर्मी का लोगों के साथ व्यवहार सही नहीं होने के कारण लोगों ने उनको काफी खरी खोटी सुनाई। हंगामे के बीच दादरी डिपो की एक बस आ गयी। जिसमे सभी सवारियां चढ़ गई। जिसके कारण बस भर गई। तब मजबूरी में एक अन्य बस को नारनौल भेजा गया। सवा 5 बजे के बाद दो बसें नारनौल के लिए सवारियां लेकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें