फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अस्पताल में बनाया बर्न वार्ड, 6 चिकित्सकों की लगाई ड्यूटी

Tue, 29 Oct 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-23नारनौल के नागरिक अस्पताल में बनाया गया बर्न वार्ड। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। दिवाली के दिन आतिशबाजी व आग में झुलसे लोगों के उपचार के लिए अलग से सात बेड का वार्ड बनाया गया है। यह बेड आग से झुलसे मरीजों के लिए खाली रखे जाएंगे। ताकि पीड़ितों के अस्पताल पहुंचने पर उन्हें तुरंत इलाज मिल सके। यह बात अलग है कि प्रदूषण के कारण पटाखों पर प्रतिबंध लगाया है, लेकिन फिर भी चोरी छिपे पटाखे बिक रहे हैं।
विज्ञापन

दिवाली के त्योहार पर अक्सर आगजनी की घटनाएं होती रहती हैं। नागरिक अस्पताल में बने बर्न वार्ड में 6 विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात रहेंगे। इन चिकित्सकों की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आन काल ड्यूटी लगाई गई है। इनमें जनरल सर्जन डॉ. कंवर सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्ण कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. होशियार सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा यादव, ईएनटी डॉ. प्रमोद कुमार, फिजिशियन डॉ. जितेंद्र कुमार की ड्यूटी लगाई। इसके अलावा स्टाफ भी तैनात किया गया है। वहीं दवाओं का विशेष प्रबंध किया गया है।

दिवाली पर नागरिक अस्पताल में आग से झुलसे लोगों के उपचार के लिए बर्न वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा जिले के अन्य अस्पतालों में भी उपचार होगा। नागरिक अस्पताल में 6 विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनात किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहे। इसको लेकर सभी कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



- डॉ. धर्मेंद्र सांगवान, सिविल सर्जन नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें