फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों पर इलेक्ट्रिक झरने का बोझ गलत, मंडियों की व्यवस्था सुधारे सरकार : राव नरेंद्र

विज्ञापन
फोटो नंबर-08कांग्रेस सम्मेलन में मंचासीन राव नरेंद्र सिंह व अन्य नेतागण। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल/महेंद्रगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि अनाज की सफाई के लिए इलेक्ट्रिक झरना का अतिरिक्त बोझ किसानों पर डालना गलत है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की परेशानी बढ़ाने के बजाय मंडियों में फसल की खरीद, उठान और भुगतान की व्यवस्था सुचारू करनी चाहिए।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने सिहमा गांव और महेंद्रगढ़ ब्लॉक में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मकसद सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं है, बल्कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और जनता के हर सवाल व समस्या को मजबूती से उठाना है।
अग्निवीर योजना पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के बहुत से युवा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, लेकिन चार साल की सेवा के बाद उनके भविष्य और रोजगार को लेकर असमंजस बना रहता है। सरकार को युवाओं के लिए स्थायी भर्ती और सम्मानजनक रोजगार के अवसर देने चाहिए।
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी किसान, युवा, मजदूर और आम जनता के हक की आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और लोगों से सीधा संवाद करने की अपील की।
उन्होंने वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा से जुड़ा बताया और कार्यकर्ताओं से इसे घर-घर तक पहुंचाने को कहा। उनका कहना था कि मतदाता के वोट के अधिकार की रक्षा करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष सतवीर यादव, राव होशियार सिंह, सिहमा ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सिंह, महेंद्रगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप यादव, सतपाल दहिया, डॉ. राज सुनेश, अजीत सिंह यादव, नरेंद्र सिंह अटाली, अनिल यादव, महेंद्र सिंह राता, रामकिशन, मनपाल, विक्रम सिंह, समर सिंह, राजकुमार निजामपुर, विनोद शर्मा और अविनाश यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें