फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चारों विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता होंगे शामिल, महावीर चौक तक निकलेगी यात्रा

विज्ञापन
फोटो नंबर-06आयोजन की तैयारियों का जायजा लेते कार्यकर्ता व अ​धिकारी। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत भाजपा की ओर से विकसित भारत सेवा ज्योति सभा एवं यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी।
विज्ञापन

डॉ. राव ने बताया कि कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव, पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव और जिला प्रभारी वरुण श्योराण सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
नारनौल, महेंद्रगढ़, अटेली और नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता सुबह 9 बजे गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में जुटेंगे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन का प्रसारण होगा। इसके बाद कार्यकर्ता पैदल यात्रा करते हुए महावीर चौक पहुंचेंगे, जहां विकसित भारत सेवा ज्योति स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के लिए यातायात, बैठने और पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। डॉ. राव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण प्रमुख संदेश रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें