फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यालय का नाम रोशन किया

Tue, 26 Nov 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:68- पीए श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
विज्ञापन
कनीना। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा ने क्षेत्रीय एकीकरण बैठक 2024-25 में परफार्मिंग आर्ट केटेगरी की प्रतियोगिता में भरतनाट्यम प्रस्तुति से प्रथम स्थान हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पाओटा जयपुर में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ के विद्यार्थियों ने प्रस्तुति से सभी को चकित कर दिया। प्रसिद्ध भरतनाट्यम गुरु डॉ. नीरजा शर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने एक महीने की कार्यशाला में कला को निखारा।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना ने कहा यह विद्यार्थियों के समर्पण और प्रतिभा का प्रमाण है। उन्होंने सभी शिक्षकों, विशेषकर संगीत शिक्षिका संगीता मिश्रा, काउंसलर सुमन और मेट्रन सरोज का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें