नारनौल। निजामपुर रोड पर मंगलवार देर रात सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है। घायल का प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
नीमकाथाना क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी सगे भाई मनोज कुमार, निरंजन और उनका साथी दीपक बाइक से रात को करीब नौ बजे गांव ठाठवाड़ी में किसी समारोह में शिामिल जा रहे थे। वह निजामपुर रोड पर फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गए। हादसे में मनोज और निरंजन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक शहर में किसी कपड़े की दुकान पर भी कार्य करते थे।