फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक शक्ति संरचनाओं को समझने की नई दृष्टि मिली : डॉ. सुराज

Wed, 05 Nov 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग की ओर से संवाद मूलक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बतौर मुख्य वक्ता नागालैंड विश्वविद्यालय के डॉ. सुराज बेरी, हुल यॉर्क मेडिकल स्कूल, यूनाइटेड किंगडम की डॉ. पूजा शर्मा व नागरिक अस्पताल कैथल से डॉ. विनय गुप्ता ने शिरकत की।
विज्ञापन

समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. टी. लोंगकोई खियामनियुंगन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के बौद्धिक आधार को सुदृढ़ करते हैं और ज्ञान के क्षितिज का विस्तार करते हैं। डॉ. खियामनियुंगन ने विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार का आभार जताया। डॉ. सुराज बेरी ने कहा कि पियरे बॉर्दियू के क्षेत्र सिद्धांत, हैबिटस और वर्गीकरणीय संघर्षों की गहन व्याख्या की।
इससे भारतीय समाज में सामाजिक असमानताओं और सांस्कृतिक शक्ति संरचनाओं को समझने की नई दृष्टि मिली। डॉ. पूजा शर्मा ने मेडिकल एंथ्रोपोलॉजी के क्षेत्र पर प्रकाश डाला। कहा कि संस्कृति, राजनीतिक अर्थव्यवस्था और वैश्विक पूंजीवाद रोग, पीड़ा और देखभाल की प्रक्रियाओं को प्रभावित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. विनय गुप्ता ने ’द डिजिटल माइंड ट्रैप हाउ एआई शेप्स एंड शेक्स आवर मेंटल हेल्थ’ विषय पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. तन्वी भाटी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें