फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेआरडी पाली की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर दोनों मैच जीते

विज्ञापन
बीजेआरडी स्टेडियम में आयोजित किक्रेट में विजेता टीम का खिलाड़ी कमेटी के साथ। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
बीजेआरडी महाकुंभ के पांचवें दिन तीन मुकाबले खेले गए। जिसमें पहला मुकाबला बीजेआरडी पाली ने जीता। दूसरा मैच नेवी विशाखापटनम ने जीती। तीसरा मैच भी बीजेआरडी पाली ने जीता। बीजेआरडी पाली की टीम ने सुपर 8 में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

पहला मुकाबला नेवी विशाखापटनम और बीजेआरडी एकेडमी पाली के बीच खेला गया। नेवी विशाखापटनम ने पहले टॉस जीतकर फिल्डिंग का निर्णय लिया। बीजेआरडी एकेडमी पाली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 12 ओवर में 106 रन बनाए। नेवी विशाखापटनम ने 107 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 99 रन ही बना सकी। जिसमें बीजेआरडी पाली ने यह मुकाबला 8 रन से जीत लिया। इस मैच में मैन ऑफ दा मैच बीजेआरडी पाली के खिलाड़ी नरेश तंवर को दिया गया। जिसने 12 गेंद पर 20 रन बनाए और 2 विकेट भी चटकाए। दूसरा मुकाबला नेवी विशाखापटनम और चिंकारा दिल्ली के मध्य खेला गया। चिंकारा ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। नेवी विशाखापटनम ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में 110 रन बनाए। 111 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिंकारा दिल्ली की टीम 72 रन ही बना सकी। यह मैच नेवी विशाखापटनम ने यह मैच जीत लिया। मैन ऑफ दा मैच अरविंद जांगड़ा को दिया। जिसने 24 गेंदो पर 52 रन बनाए। अरविंद ने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। तीसरा मुकाबला बीजेआरडी पाली और चिंकारा दिल्ली के मध्य खेला गया। जिसमें बीजेआरडी पाली ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया गया। बीजेआरडी पाली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 108 रन बनाकर बनाए। 109 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए चिंकारा दिल्ली ने 12 ओवर से पहले ही अॅाल आउट हो गई। बीजेआरडी की टीम विजेता बनी। इस मैच में मैन ऑफ दा मैच अभिषेक को दिया। जिन्होंने 16 गेंदों पर 32 रन बनाए और 2 रन आउट किए। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान सूबेदार रामअवतार सिंह, विरेंद्र, राजेश गोयल, होशियार सिंह, मास्टर अशोक, कंवर सिंह, अमित भारद्वाज, राहुल, मनोज, अंकित, सुनील, साहिल, पवन, रवि सहित मंदिर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
छोटे बच्चों को तैयार करें
महेंद्रगढ़। अंबाला की टीम में खेल रहे खिलाड़ी रमन धीमान ने कहा हरियाणा स्तरीय नवाब पटौदी ट्राफी खेल चुके हैं। रणजी कैंप में भी शामिल रहे हैं। रमन ने कहा कि यहां कमेटी का प्रबंध अच्छा है। यहां छोटे बच्चों को तैयार किया जाए तो यहां के बच्चे भी आगे निकल सकते हैं। स्थानीय खिलाड़ियों के लिए अच्छा स्टेडियम है। उनमें खेल के प्रति जज्बा भी है। यहां विशेष कोचिंग की आवश्यकता है।
विज्ञापन

खेल के साथ पढ़ाई भी जारी रखें
महेंद्रगढ़। सोनीपत की टीम के खिलाड़ी प्रवेश दहिया ने कहा 2014-15 में बिजी ट्राफी नॉर्थ जोन में प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद 2015-16 में सीके नायडू अंडर-23 में भी खेला। प्रवेश ने कहा उन्होंने क्रिकेट की शुरुआत नौवीं क्लास में 16 साल उनकी उम्र में की थी। बहादुरगढ़ में रहते हुए एक एकेडमी ज्वाइन की उसके बाद लगातार अपनी प्रेक्टिस तथा खेलना जारी रखा। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक बच्चों को खेल के क्षेत्र में उतरना चाहिए। 13 साल की उम्र से ही अच्छे कोच की देखरेख में तैयारी करें। खेल के साथ पढ़ाई को भी जारी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें