फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मलेरिया और डेंगू उन्मूलन अभियान के लिए मंथन

Mon, 30 Jun 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन


लघु सचिवालय में उपायुक्त डॉ. विवेक भारती की अध्यक्षता में मलेरिया और डेंगू उन्मूलन अभियान को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मलेरिया के प्रसार को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए जन जागरूकता और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।
उन्होंने कहा कि इस कार्य में विशेष कर शिक्षा विभाग हर रोज स्कूलों में प्रार्थना के दौरान बच्चों को मलेरिया रोकथाम के बारे में जानकारी दें। उन्होंने पंचायत तथा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में यह अभियान चलाना सुनिश्चित करें। रोडवेज विभाग अपने यहां खाली टायरों में पानी ना ठहरने दें।
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने जिला के नागरिकों से आह्वान किया है कि मलेरिया व डेंगू के मच्छरों के पनपने वाले स्थानों को समाप्त करने के लिए प्रत्येक रविवार को अपने घरों में सूखा दिवस मनाएं। इसी प्रकार प्रत्येक सोमवार को सभी सरकारी एवं निजी कार्यालयों में भी सूखा दिवस मनाया जाए। इस अभियान के दौरान पानी के बर्तनों, कूलर, पानी की टंकियों, फ्रिज की ट्रे, गमले और घर के आसपास जमा होने वाले सभी स्थानों को खाली करके पूरी तरह से सुखाने पर जोर रहेगा ताकि मच्छर के अंडे व लार्वा को पनपने से रोका जा सके।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

डेंगू टेस्ट के लिए केवल 650 रुपये ही चार्ज कर सकते हैं निजी अस्पताल


सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि डेंगू में कार्ड टेस्ट केवल संदेह बताता है। उसे प्रमाणित करने के लिए ऐलिसा टेस्ट करवाते हैं। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर ही कंफर्म केस माना जाता हैं। प्राइवेट हॉस्पिटल डेंगू टेस्ट के लिए केवल 650 रुपये ही चार्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें