महेंद्रगढ़। स्टेट हाईवे 148बी से जुड़ने वाला ब्रह्मचारी रोड लंबे समय से जर्जर हालत में है। श्री आदर्श रामलीला से महाराणा प्रताप चौक तक करीब एक किलोमीटर सड़क पर हर कदम पर गड्ढे हैं जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से शहर और आसपास के गांवों की लगभग एक-तिहाई आबादी आवागमन करती है।
नगर पालिका ने अक्तूबर 2025 में 25.71 लाख रुपये का टेंडर जारी किया था लेकिन ठेकेदार को दो बार नोटिस देने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ। पहले मार्च तक कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया गया था जो अब भी अधूरा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क 10 वर्षों से बदहाल है जबकि महेंद्रगढ़ विधानसभा के वर्तमान विधायक कंवर सिंह यादव, चार बार विधायक रहे राव दान सिंह, नांगल चौधरी से पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह व पूर्व शिक्षामंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता रहे प्रो. रामबिलास शर्मा के आवास भी इसी मार्ग पर स्थित हैं, फिर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
बॉक्स
इस सड़क का निर्माण करीब 10 साल पहले हुआ था। वहीं वर्ष 2021 में आधा रोड बनाकर छोड़ दिया था। इसकी भी तीन साल से दयनीय हालात है। हर कदम पर गहरा गड्ढा है, दिनभर वाहनों के गुजरने से धूल लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।
-आशुतोष, दुकानदार
बॉक्स
पुरानी रामलीला से महाराणा प्रताप चौक तक इस मार्ग की सुध नहीं ली है। देवीलाल पार्क के साथ तो सड़क के नाम पर रोड़े व कच्चा रास्ता ही शेष है। शहर की आधी से अधिक आबादी को स्टेट हाईवे से जोड़ने वाला यह प्रमुख सड़क है।-प्रदीप, दुकानदार
- वर्जन:
इस सड़क के निर्माण के लिए टेंडर लगाने के बाद वर्क ऑर्डर जारी कर रखा है। निर्माण को लेकर ठेकेदार को तीन बार नोटिस भी दिया जा चुका है। इस सड़क के निर्माण को लेकर अधिकारियों से बातचीत करके मई के अंतिम सप्ताह तक कार्य शुरू करवाया जाएगा।
-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका महेंद्रगढ़
फोटो संख्या:66- सब्जी मंडी से ब्रह्मचारी रोड बदहाल अवस्था में--संवाद
फोटो संख्या:66- सब्जी मंडी से ब्रह्मचारी रोड बदहाल अवस्था में--संवाद