फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल अनाजमंडी में दो किसानों से सात क्विंटल गेहूं खरीदा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल अनाज मंडी में मंगलवार को दो किसानों से सात क्विंटल गेहूं सरकारी रेट पर खरीद गया। वहीं सरसों का बाजार भाव अधिक होने पर सरकारी रेट पर खरीद नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी की सचिव नुकुल यादव ने बताया कि मंगलवार को सरकारी रेट पर दो किसानों से सात क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। उन्होंने बताया कि अभी सरकारी रेट पर सरसों की खरीद नहीं हुई है। बाजार में सरसों का रेट अधिक चल रहा है। सोमवार तक 13500 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। दूसरी ओर अटेली अनाज मंडी में सरकारी भाव से गेहूं बेचने वाले किसान अब बिना एसएमएस के ही गेहूं बेच सकता है। इसके लिए किसान का रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन किया हुआ किसान मंडी में गेहूं उतना ही लाए जितना उनका गेहूं वेरीफाई हुआ है। अटेली में गेहूं लाने वाले किसानों की संख्या बढ़ी है। पहले दिन 14 किसान मंडी में गेहूं लेकर पहुंचे थे। मंगलवार को 32 किसान मंडी में गेहूं लेकर पहुंचे। सभी किसानों के करीब 1325 क्विंटल गेहूं खरीदे गए है। मार्केट सचिव यदुराज यादव ने बताया कि अब किसान को बारी का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। जो किसान अपना गेहूं निकालता है वह मंडी में बेचने के लिए ला सकता है। इसके लिए किसान का रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें