फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शादियों का सीजन शुरू होने से पहले बैंडबाजों की बुकिंग बढ़ी

विज्ञापन
फोटो संख्या:67- कनीना बस स्टैंड  पर तैयार किया गया पंड़ाल--संवाद
विज्ञापन
करीब चार महीने से कामकाज ठप होने के कारण आर्थिक मंदी झेल रहे बैंडबाजा संचालकों और मैरिज पैलेस संचालकों के चेहरों पर अब रौनक लौटने लगी है। 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ ही शहर में शादी-विवाह का सीजन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

आचार्य क्रांति निर्मल ने बताया कि देवउठनी एकादशी से शुरू होने वाला विवाह सीजन करीब एक महीने तक चलेगा। इसके बाद 16 दिसंबर से खरमास शुरू होने के कारण एक माह के लिए फिर शादी-विवाह के आयोजन थम जाएंगे।
शहर में करीब 50 बैंडबाजे और 40 मैरिज पैलेस हैं। मैरिज पैलेस की बुकिंग 70 हजार रुपये से शुरू हो रही है, जबकि बैंडबाजों की बुकिंग 35 हजार से 50 हजार रुपये तक में हो रही है। डीजे के बढ़ते चलन से बैंडबाजा कारोबार प्रभावित जरूर हुआ है, लेकिन पारंपरिक बैंडबाजों की मांग अभी भी बनी हुई है।
विज्ञापन

बाक्स-
बैंडबाजों का काम गत चार महीनों से बंद पड़ा था। देवउठनी एकादशी से एक महीने तक सभी बैंडबाजा बजाने वालों के पास बुकिंग है। अब विवाह-शादियों में डीजे के कारण बैंडबाजों पर थोड़ा असर पड़ा है जिसके चलते हमारी मजदूरी कम हो गई है। देवउठनी एकादशी को लेकर चार महीने पहले ही शहर के सभी बैंड बुक हो चुके थे।
विनोद कुमार, पूर्व प्रधान, बैंडबाजा यूनियन
बाक्स-
देवउठनी एकादशी से अब शहर के मैरिज पैलेसों में रौनक रहेगी। देवउठनी एकादशी के स्वयं सिद्ध मुहूर्त को लेकर सभी मैरिज पैलेस बुक है। मैरिज पैलेस में जिस हिसाब की सजावट करवाई जाती है उसी हिसाब से रुपए भी लगते हैं। देवउठनी एकादशी के सांवे को लेकर पांच महीने पहले ही मैरिज पैलेस बुक हो चुके थे।
- विक्की राव, मैरिज पैलेस संचालक

फोटो संख्या:67- कनीना बस स्टैंड  पर तैयार किया गया पंड़ाल--संवाद

फोटो संख्या:67- कनीना बस स्टैंड  पर तैयार किया गया पंड़ाल--संवाद

फोटो संख्या:67- कनीना बस स्टैंड  पर तैयार किया गया पंड़ाल--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें