फोटो 25 अस्पताल में उपचार करते चिकित्सक।स्रोत ग्रामीण
नारनौल। नारनौल के धनौंदा गांव में जागरण और सवामनी में शामिल हाेने के लिए आ रहे लोगों की बोलेरो की डंपर से भिड़ंत हो गई। इससे सात लोग घायल हो गए। घटना रविवार दोपहर की है।
सभी राजस्थान के सीमावर्ती गांव डाडा फतेहपुरा के रहने वाले हैं। डाडा फतेहपुरा का एक परिवार धनौंदा में जागरण और सवामनी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। मेहाड़ा से निकलते समय सामने से आ रहे डंपर से उनकी गाड़ी टकरा गई। चीख पुकार पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मेहाड़ा पुलिस की मदद से घायलों को खेतड़ी अस्पताल में पहुंचाया। घायलों में पूजा, सुरती, मंगलचंद, आनंद सहित सात लोग शामिल हैं। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई।