फोटो संख्या:71 उप नागरिक अस्पताल कनीना में एबुलेंस से शव को उतारते कर्मचारी--संवाद
कनीना। गांव उन्हानी के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास बने ठेके के नजदीक रेवाड़ी जिले के गांव निमोठ निवासी नवीन का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस एवं एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
आसपास के लोगों ने युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखकर डायल-112 पर सूचना दी जिसके बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। उप नागरिक अस्पताल कनीना के डॉ. सुंदरलाल ने बताया कि सूचना मिलने पर युवक को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल लाया गया लेकिन जांच में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। संवाद