रेवाड़ी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर दिल्ली साइड पुल के पास बेंच पर करीब 65 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू किए।
जांचकर्ता जीआरपी महिला हेड कांस्टेबल अनीता ने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों और अन्य माध्यमों से पहचान कराने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में हृदयगति रुकने से मौत की आशंका है। हालांकि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद होगी। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।