फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पेड़ से लटका मिला मामा के गांव आए अलवर के युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गांव नांगल काठा में वीरवार को अलवर निवासी धर्मेंद्र कुमार (21) का शव पेड़ से लटका मिला। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

राजस्थान में अलवर के गांव नानगवास निवासी धर्मेंद्र कुमार पिछले तीन दिनों पहले अपने मामा के घर गांव नांगल काठा आया था। वीरवार सुबह गांव के खेतों के पास एक पेड़ पर उसका शव लटका हुआ मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए मौके का निरीक्षण किया।
इसके बाद शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया जहां परिजनों की मौजूदगी में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार की शिकायत सामने नहीं आई है। परिजनों के बयानों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।
युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस साक्ष्यों और परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है। घटना के बाद नांगल काठा तथा मृतक के पैतृक गांव नानगवास में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें