फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बुचौली के 90 घरों की जांच में दो जगह मिला लार्वा

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिले के गांव बुचौली में मानसून के दौरान डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष लार्वा जांच अभियान चलाया। स्वास्थ्य कर्मी मुकेश चौहान के नेतृत्व में टीम ने महिला स्वास्थ्यकर्मी रेणु कुमारी और आशा कार्यकर्ताओं के साथ 90 घरों की जांच की। इस दौरान दो घरों की पानी की टंकियों और हौद में डेंगू-मलेरिया का लार्वा मिला।
विज्ञापन

टीम ने तुरंत पानी खाली करवाकर लार्वा नष्ट कराया और संबंधित परिवारों को नोटिस जारी किया। अभियान के दौरान बुखार से पीड़ित तीन लोगों के रक्त के नमूने भी जांच के लिए लिए गए। ग्रामीणों को पंपलेट बांटकर डेंगू से बचाव की जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की कि कूलर, टंकी, गमले और टायर में पानी जमा न होने दें, मच्छरदानी का उपयोग करें और बुखार आने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराकर डॉक्टर की सलाह से ही इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें