नारनौल। नारनौल शहर के बहादुर सिंह तालाब के पास एक व्यक्ति का शव मिला हैहालांकि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। लोगों का कहना है कि उक्त व्यक्ति की मौत अधिक गर्मी या शराब के सेवन से हुई है।
अभी मृतक का शव नारनौल के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि तालाब बहादुर सिंह के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जिसकी बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। वहीं इस बारे में आसपास के लोगों से पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र 45 से 50 वर्ष के आसपास है।