फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पहले कॉपी लेने पर भड़के विद्यार्थी

Sat, 03 Oct 2015 10:57 PM IST
नारनौल/महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के गुरु गोविंद सिंह स्कूल में शनिवार को समय से पहले विद्यार्थियों से परीक्षा की कॉपी लेने पर नाराज छात्रों और अभिभावकों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया। माहौल बिगड़ता देख पुलिस को इसकी सूचना दी गई। बाद में मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को समझाकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन


बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित 12वीं कक्षा का शनिवार को हिंदी विषय का पेपर था। इसके लिए यहां के गुरु गोविंद सिंह स्कूल में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। यहां पेपर दे रहे विद्यार्थियों ने बताया कि निर्धारित समय सीमा से 30 मिनट पहले परीक्षा संचालकों ने उनसे कॉपी छीन लिया। इसके बाद गुस्साएं विद्यार्थियों ने अभिभावकों के साथ स्कूल गेट पर खड़े होकर विरोध जताया। परीक्षार्थियों का आरोप है कि परीक्षा सेंटर संचालकों ने  30 मिनट पहले यानी शाम साढ़े चार बजे ही कॉपी छीन लिया। इस बात का विरोध किया तो कुछ विद्यार्थियों से पिटाई भी की गई।

इस संबंध में अजय सैनी, तेजपाल, हजारीलाल, रमेशकुमार व रोहिताश ने बताया कि 29 सितंबर से ही  परीक्षा सेंटर में तैनात अध्यापकों का गलत व्यवहार किया जा रहा है। शनिवार को विद्यार्थियों से 30 मिनट पहले पेपर छीन लिया गया तो ज्यादा विरोध हो गया।  विरोध प्रदर्शन के दौरान पुल बाजार स्थित पुलिस चौकी से पुलिस कर्मी जयपाल और सुरेंद्र मौके पर पहुंचे। इस बारे में परीक्षा सेंटर इंचार्ज संतोष कुमार ने बताया कि हिंदी की परीक्षा में 299 में से 296 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। उन्होंने  बताया कि 30 मिनट पहले कॉपी छीनने का आरोप निराधार है। घंटी बजने के बाद ही कॉपी विद्यार्थियों से लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें