फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 22 राजपूताना राइफल की टीम बनी वॉलीबॉल स्पर्धा की विजेता

विज्ञापन
फोटो नंबर- 1422 राजपूताना टीम को ट्राफी देते अति​थि। संवाद
विज्ञापन
निजामपुर। गांव करौली में बाबा बुधनाथ क्लब की ओर से आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 22 राजपूताना राइफल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं, दूसरे स्थान पर रही चांद कोठी की टीम को 31 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कुल 21 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला 22 राजपूताना राइफल और चांद कोठी की टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। देर शाम तक चले इस मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
फाइनल के पहले सेट में राजपूताना की टीम ने जीत दर्ज कर बढ़त बनाई। इसके बाद चांद कोठी की टीम ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा सेट जीत लिया और मुकाबला बराबर कर दिया।
विज्ञापन

तीसरे और निर्णायक सेट में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती रहीं। हालांकि, अंतिम क्षणों में 22 राजपूताना राइफल की टीम ने लगातार अंक हासिल कर 2-1 से जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और नकद पुरस्कार वितरित किए गए। रोमांचक फाइनल मुकाबले के दौरान ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें