फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता की सबसे बड़ी सेवा है रक्तदान : यादव

विज्ञापन
फोटो संख्या:70-निजी मैरिज  पैलेस में रक्तदान ​शिविर में  रक्तदाता को बैज लगाते विधायक कंवर सिंह
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महिला सशक्तिकरण संघ महेंद्रगढ़ की ओर से जेआरपी ब्लड बैंक के सहयोग से महाराजा शूरसैनी मार्ग स्थित एक निजी समारोह स्थल में रक्तदान शिविर लगाया गया। यहां मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला सशक्तिकरण संघ महेंद्रगढ़ की अध्यक्ष पूनम देवी ने की।
विज्ञापन

विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण संघ महेंद्रगढ़ व जेआरपी ब्लड बैंक की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर की सराहना की। वहीं पूनम देवी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता।
रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर विकेश सैनी, सुनीता देवी, शर्मिला देवी, सुरेश देवी, छाजू राम, कृष्ण कुमार, लोकेश यादव, मुकेश कुमार, नरेंद्र कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें