फोटो संख्या:56- शहर थाना महेंद्रगढ़ में रक्तदान शिविर में पुलिस के जवान को बैज लगाते डीएसपी द
महेंद्रगढ़। सेवा पखवाड़ा के तहत सोमवार को शहर थाना महेंद्रगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सभी रैंकों के पुलिसकर्मियों सहित आम नागरिकों ने भी रक्तदान किया। शिविर में 26 यूनिट रक्तदान किया गया।
डीएसपी दिनेश कुमार ने रक्तदान करने वालों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान सेवा का सबसे सुंदर तरीका है, जो न केवल जीवन बचाता है बल्कि समाज में मानवता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करता है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को किसी भी जरूरतमंद के लिए रक्तदान अवश्य करना चाहिए क्योंकि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। दुर्घटनाग्रस्त लोगों की जान बचाने के लिए रक्तदान कर पुण्य में भागीदार होना चाहिए। आपका दान किया हुआ रक्त किसी के बहुमूल्य जीवन को बचाता है।