फोटो नंबर-04दुर्गा पूजा महोत्सव में माता रानी का पूजन करते विधायक ओमप्रकाश यादव। स्रोत-संस्था
नारनौल। पुरानी कचहरी मैदान में दुर्गा पूजा महोत्सव में रविवार रात को संध्याकालीन आरती में विधायक ओम प्रकाश यादव ने शिरकत की। महोत्सव पुरोहित नारायण शास्त्री ने विधायक से फूलों का हार माता रानी को अर्पित करवाया।
उन्होंने कहा कि 21 वर्षों से टाइगर क्लब परिवार क्षेत्रवासियों के सहयोग से भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन करता आ रहा है, जो गर्व की बात है। क्लब प्रधान राकेश यादव, सचिव नरेंद्र बंसी, उपप्रधान राजेश सैनी व अन्य पदाधिकारियों ने विधायक व उनके साथ आए गणमान्य व्यक्तियों का पटका पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक डॉ. शिवकुमार, जयप्रकाश अग्रवाल, मनोज सिंहल, संजय सैनी, प्रवीण यादव, मनीष सैनी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।