फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली में 41.99 लाख से बनेगी ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट

Mon, 27 Oct 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 6 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिटें खोली जानी हैं। इनमें अटेली में 41.99 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट तैयार होगी। इसका टेंडर जारी कर दिया है। अटेली से पहले कनीना में 50 लाख, सतनाली में 71.94 और दोचाना के 71.94 लाख रुपये का बजट जारी हो चुका है।
विज्ञापन

अब अटेली में बनने वाले ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इसके बाद आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। इन केंद्रों पर इसके लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात किए जाएंगे। सरकार की तरफ से ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओंं को बढ़ाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट खोलने की योजना है।
इस समय महामारी आने पर ग्रामीण क्षेत्र के डाटा कलेक्शन करने में परेशानी होती है। ऐसे में अब ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के माध्यम से बीमारी से संबंधित, बच्चों और गर्भवती महिलाओं का डाटा आसानी से मिल सकेगा।
विज्ञापन


अटेली में खुलने से लैब व स्टाफ में भी होगी बढ़ोतरी
अटेली में खुलने वाली ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में अगल से लैब तैयार होगी। स्था ही स्टाफ भी तैनात किए जाएंगे। यहां मरीज आसानी से सभी प्रकार के टेस्ट करवा सकेंगे। अगर कोई गंभीर मरीज आ जाता है तो सीएचसी स्टाफ का ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का स्टाफ भी सहयोग करेगा।


वर्जन:

जिले में 6 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बननी हैं। इनमें से कनीना, सतनाली, दोचाना और अटेली के लिए बजट जारी हो चुका है। अभी नांगल चौधरी व नांगल सिरोही का भी जल्द ही बजट जारी हो जाएगा। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के बनने से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी होगी।-डॉ. दिनेश कुमार, उप सिविल सर्जन नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें