फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं की मदद के लिए शनि और रविवार बूथ पर मिलेंगे बीएलओ

विज्ञापन
विज्ञापन
फरवरी 2021 में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए चुनाव निर्वाचन कार्यालय मतदाता सूचियों को अपडेट कर रहा है। विधानसभा क्षेत्र के सभी 223 बूथ पर वोट बनाए जा रहे हैं। सभी बूथों पर 12 और 13 दिसंबर को विशेष कैंप लगाए जाएंगे। जिसमें बीएलओ बूथ पर उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

नया वोट बनवाने, मतदाता पहचान पत्र बनाने की जिम्मेवारी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को सौंपी गई है। मतदाता पहचान की गलतियों में सुधारने के लिए भी काम किया जाएगा। इसके अलावा वोट कटवा भी सकते हैं। 18 साल या इससे अधिक आयु के लोग अपना नया वोटर कार्ड बनाने के लिए वो अपने बूथ पर बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। वोटर कार्ड बनाने के लिए वोटर अपने साथ जन्मतिथि प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, परिवार के किसी सदस्य का वोटर आईडी कार्ड बूथ वाईज हो, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, 6 नंबर फार्म भरकर साथ लाना होगा। जिन लोगों के वोटर कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि की त्रुटि हो तो ऐसे मतदाता भी अपने साथ आधार कार्ड या अन्य कोई दस्तावेज लेकर आएं। उस दस्तावेज में नाम, जन्मतिथि, पता सही होना चाहिए। दिसंबर महीने में मतदाता सूचियों को अपडेट किया जाएगा। नइ मतदाता सूची के आधार पर वोटिंग होगी। इससे पहले 28 व 29 नवंबर को आवेदन लिए गए थे। जिसमें 1832 लोगों ने अपने नामांकन जमा किए थे। आवेदन जमा करा चुके मतदाताओं की वोट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें