फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रैली निकाल कर दिया एकता का संदेश

Sat, 01 Nov 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में पौधरोपण करते 
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राजकीय महाविद्यालय से रैली निकाली गई। इसमें शामिल विद्यार्थियों ने एकता, अखंडता, समर्पण और सद्भाव का संदेश दिया। स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पूर्ण प्रभा ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का जो कार्य किया, वह हम सबको न केवल पढ़ना चाहिए, बल्कि अपने जीवन में आत्मसात भी करना चाहिए। डॉ. सोमवीर ने सभी प्रतिभागियों को अखंड राष्ट्र की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर प्रो. विजय यादव, प्रो. डॉ. कैप्टन शमशेर सिंह, डॉ. सोमवीर, प्रो. जितेंद्र कुमार वशिष्ठ, डॉ. परमीत कुमारी, डॉ. पविता यादव, डॉ. मुकेश यादव, डॉ. रेनू यादव, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. मुकेश कुमारी, प्रो. हीरा सिंह, डॉ. अश्वनी, डॉ. विकास गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें