फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वंदे मातरम् कथित अनादर के विरोध में भाजपा का कैंडल मार्च

विज्ञापन
फोटो 02 डॉ. यतेंद्र राव की अगुवाई में कैंडल मार्च निकालते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् के कथित अनादर का विरोध हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर आरोप लगाए। कहा कि इन नेताओं ने वंदे मातरम् गायन का अनादर कर भारतीयों की भावनाएं आहत की हैं। कार्यकर्ताओं ने उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की।
विज्ञापन

रविवार शाम भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के निर्देश पर यह मार्च हुआ। जिलाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव की अगुवाई में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से महावीर चौक तक मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम् और राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए। उन्होंने राष्ट्रगीत के सम्मान व स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। डॉ. यतेंद्र राव ने वंदे मातरम् को स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रभक्ति व देश के स्वाभिमान का प्रतीक बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें