फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भाजपा कार्यकर्ताओं को दी गई संगठन की नीतियों की जानकारी

Mon, 25 Aug 2025 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-  08बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव। स्र
विज्ञापन
नारनौल। भाजपा की ओर से जिले के सभी 14 मंडलों में मंडल कार्यकारिणी की हुई बैठकों में कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष यतेंद्र राव ने बताया कि बैठकों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, आगामी कार्यक्रमों व सरकार की योजनाओं से अवगत कराना था ताकि कार्यकर्ता अधिक प्रभावी ढंग से जनसेवा और संगठनात्मक कार्यों को निभा सकें।
प्रत्येक मंडल में चार सत्रों का आयोजन किया गया, जिनमें अलग-अलग विषयों पर विशेषज्ञ वक्ताओं ने विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अलग अलग सत्र में प्रत्येक मंडल में अलग-अलग वक्ताओं को भेजा गया था। इस दौरान नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव,पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा सहित अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने प्रशिक्षण सत्रों के सफल आयोजन के लिए सभी मंडल अध्यक्षों और संयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार बैठकों का आयोजन किया जाता रहेगा ताकि कार्यकर्ताओं में नेतृत्व निर्माण व जनसेवा की क्षमता को नई दिशा दी जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें