फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जयंती पर भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया याद

Sat, 27 Sep 2025 07:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 17यादव धर्मशाला में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती में मौजूद भाजपा के वरिष्
विज्ञापन
नारनौल। भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती यादव धर्मशाला में धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन

अध्यक्षता जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव ने की जबकि मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव, पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव तथा जिला संयोजक एडवोकेट राकेश शर्मा मौजूद रहे। सभी नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।



मुख्य वक्ता रामविलास शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल भारतीय जनसंघ के संस्थापक रहे। उन्होंने संगठन कार्यकर्ता के रूप में व्यक्तिगत शुचिता और गरिमा के उच्च मानदंड स्थापित किए। नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि उनका दर्शन भारतीय संस्कृति की अनेकता में एकता की भावना को प्रकट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री अभय सिंह यादव ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय में संगठन का अद्वितीय कौशल था। अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने पूरे देश में संगठनात्मक एकता का संदेश दिया। राकेश शर्मा ने कहा कि वे सांस्कृतिक सद्भाव, अनुशासन और नवाचारों के समर्थक थे। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद भारद्वाज, राकेश यादव, भवानी शंकर, किशन बोहरा, योगेश शास्त्री, डॉ. राकेश, महिपाल यादव, अर्चना ठाकुर, संदीप मालड़ा, नीलम कुमारी, विकास अग्रवाल, आनंद मेहता, सरला यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ किया गया। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष माया सैनी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें