फोटो संख्या:54- शहीद सज्जन सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद मुख्य अतिथि मेजर जनरल अर
कनीना। जलूरा शौर्य समिति की ओर से वीरवार को शहीद सूबेदार सज्जन सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। मुख्य अतिथि मेजर जनरल अरविंद यादव रहे। अध्यक्षता शहीद की वीरांगना कौशल्या देवी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद हवन का आयोजन हुआ और प्रसाद वितरण किया गया। मेजर जनरल अरविंद यादव ने कहा कि शहीद सज्जन सिंह जांबाज सैनिक थे। उन्होंने 1994 में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए प्राणों की आहुति दे दी। संवाद