भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के ऐतिहासिक आजाद चौक पर प्रदर्शन कर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भूट्टो का पुतला फूंका। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनीष संघी ने की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आजाद चौक पर एकत्रित होकर प्रदर्शन कर पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला फूंका।
प्रदर्शन के दौरान मंडल अध्यक्ष मनीष संघी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिनका विदेशों में भी सम्मान होता है उनके खिलाफ अपनी ओछी मानसिकता का परिचय देते हुए बिलावल भूट्टो ने जो अभद्र टिप्पणी की उससे पूरे देश की जनता में उनके खिलाफ रोष हैं। इस मौके पर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोजबाला, प्रदेश महिला कार्यकारिणी सदस्य सरला यादव, महिला सोशल मीडिया प्रभारी सरोज कश्यप, नारनौल मंडल महामंत्री हेमंत चौबे, ओमप्रकाश सैनी, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सुशील चौटाला, उपाध्यक्ष भगवानदास, बेगराज सैनी ,चंद्रकांत शास्त्री नारनौल मंडल मंत्री मनीष तायल, मुकेश जैन, मोहित जिंदल, सुरेश शर्मा, सरोज कश्यप व मोहन कोली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।