फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं के समाधान का अंतिम दिन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव शृंखला के तहत प्रदेश सरकार द्वारा परिवार पहचानपत्र(पीपीपी) से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। जिले के नागरिकों की परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं का समाधान तथा डेटा सत्यापन व अपडेशन का कार्य 16 व 17 दिसंबर को 360 स्थानों पर कैंप लगाकर किया गया। अब केवल 18 दिसंबर का दिन शेष बचा है। जिन नागरिकों ने अपना मोबाइल नंबर तथा वोटर आईडी अपडेट नहीं कराएं हैं वे ग्राम व शहर स्तर तक लगने वाले इन कैंप में जाकर अपना अपडेशन करवाएं।
विज्ञापन

एडीसी वैशाली सिंह कि बताया कि 10 व 11 दिसंबर को लगे कैंप में जिला महेंद्रगढ़ के लगभग चार हजार लोगों ने कैंप का फायदा उठाया। अब 17 दिसंबर को लगे कैंप में हजारों नागरिकों ने पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं का समाधान तथा अपडेशन का कार्य करवाया है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे कैंप में अपने साथ वोटर आईडी आदि जरूर लेकर आएं। इस दौरान अपना मोबाइल नंबर तथा वोटर आईडी भी अपडेट कराएं।
एडीसी एवं जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी ने बताया कि परिवार पहचान पत्र से संबंधित डाटा सत्यापित व अपडेट करवाने तथा दस्तावेज में सुधार के लिए जिला के ग्राम एवं वार्ड स्तर पर लगने वाले कैंप में लोग भागीदार बनें और सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपना परिवार पहचान पत्र अपडेट अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें