फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधे-राधे से शुरुआत, भारत माता की जयकार से समापन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ के देवीलाल पार्क में आयोजित भाजपा की जनसभा में जनसमूह को संबोधित करती हुई फिल्म अभिन? - फोटो : Narnol
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी रामबिलास शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंची फिल्म अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी अपने संबोधन की शुरूआत राधे-राधे से की जबकि समापन भारत माता की जयकारे के साथ की। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए कहाकि आज देश में महिलाएं सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

करीब चार घंटे के इंतजार के बीच जनसभा के बीच पहुंची हेमा मालिनी को देखने सुनने के लिए उनके प्रशंसकों का जमावड़ा लगा रहा। हालांकि भाजपा सांसद ने महज चार मिनट का ही संबोधन किया। उन्होंने कहा कि यहां से भाजपा प्रत्याशी रामबिलास शर्मा पिछले 40 वर्षों से लोगों की सेवा कर रहे हैं। ऐसे कद्दावर नेताओं का विधानसभा में पहुंचना जरूरी होता है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह मेघवाल ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए रामबिलास शर्मा को भारी मतों से जिताने की अपील की। ंरामबिलास शर्मा केवल हरियाणा के ही नेता नहीं है अपितु वे पड़ोसी राज्यों में भी अपना प्रभाव रखते हैं। भाजपा प्रत्याशी रामबिलास शर्मा ने कहा कि भाजपा की दूसरी पारी में वह महेंद्रगढ़ को विकास के मामले में एक नंबर पर ला देंगे। अगली सरकार बनने पर इन कार्यों के संपन्न हो जाने से इस क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें